पेड़ से वैज्ञानिकों ने तैयार की शीशे जैसी ट्रांसपेरेंट लकड़ी, लगाया जा सकता है खिड़कियों में

By: Pinki Tue, 13 Oct 2020 5:26:29

पेड़ से वैज्ञानिकों ने तैयार की शीशे जैसी ट्रांसपेरेंट लकड़ी, लगाया जा सकता है खिड़कियों में

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बाल्सा के पेड़ की लकड़ी से ट्रांसपेरेंट लकड़ी विकसित की है, यह खिड़की में शीशे की जगह भी ले सकती है। ट्रांसपेरेंट लकड़ी को तैयार करने वाले वैज्ञानिकों का दावा है कि यह कांच से 5 गुना अधिक गर्मी को झेलने में सक्षम है। वैज्ञानिकों का कहना है, यह शीशे का विकल्प साबित होगी क्योंकि शीशे का उत्पादन करने में हर साल 25 हजार टन कार्बन का उत्सर्जन होता है। जो खतरनाक है। वैज्ञानिकों का कहना है, यह ट्रांसपेरेंट लकड़ी शीशे की तरह टुकड़े होकर बिखरेगी नहीं बल्कि मुड़ जाएगी। यह लकड़ी ग्रीन हाउस गैसेज की एनर्जी को वेस्ट होने से रोकेगी। इस लकड़ी का प्रयोग बढ़ता है तो शीशे के उत्पादन के कारण होने वाले कार्बन का उत्सर्जन घटेगा। इससे जलवायु परिवर्तन के बुरे असर को कम किया जा सकेगा। इस लड़की को अमेरिका की मैरीलैंड और कोलोराडो की यूनिवर्सिटी ने मिलकर तैयार किया है।

transparent wood,what is transparent wood,how transparent wood is created,america,weird news ,ट्रांसपेरेंट लकड़ी

ऐसे तैयार हुई ट्रांसपेरेंट लकड़ी

बाल्सा के पेड़ साउथ और सेंट्रल अमेरिका में काफी पाए जाते हैं। ट्रांसपेरेट लकड़ी तैयार करने के लिए इसी पेड़ को क्यों चुना। इस पर वैज्ञानिकों का कहना है, यह पेड़ सूरज की रोशनी को अधिक एब्जॉर्ब करता है। इसलिए यह तेजी से बढ़ता है। इससे पहले भी ट्रांसपेरेंट लकड़ी को तैयार किया गया है लेकिन वर्तमान में जो प्रयोग हुआ है अब तक कि सबसे पारदर्शी लकड़ी है।

transparent wood,what is transparent wood,how transparent wood is created,america,weird news ,ट्रांसपेरेंट लकड़ी

वैज्ञानिकों की टीम ने इस पेड़ की लकड़ी को ऑक्सीडाइजिंग बाथ में रखा। यह एक तरह का ब्लीचिंग सॉल्यूशन था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि लकड़ी से प्रकाश को अवशोषित करने वाले तत्व खत्म हो जाएं। लकड़ी का हर हिस्सा ब्लीच में डूबने के बाद आरपार दिखने लगा। इसके बाद पॉलिविनायल अल्कोहल पॉलिमर मिलाया गया। इससे यह ट्रांसपेरेंट लकड़ी में पूरी तरह से तब्दील हुआ। बाद में इसे और साफ किया गया।

ये भी पढ़े :

# 11 फुट लंबा अजगर है इस 8 साल की बच्ची का दोस्त, VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान

# नवजात बच्चों से जुड़े ये अजीबोगरीब रिवाज आपको कर देंगे हैरान, यहां दफनाई जाती हैं मां की गर्भनाल

# अनोखा बैग जो हुआ था करोड़ों में नीलाम, बना दुनिया का सबसे कीमती

# आखिर क्यों वनवास के दौरान सिर्फ पीले कपड़ों में थी माता सीता? यहां जानें कारण

# इस देश में कोरोनाकाल के दौरान बच्चे पैदा करने वाले पेरेंट्स को सरकार दे रही पैसे, जानें आखिर क्यों

# अनोखा मंदिर जिसमें प्रवेश के लिए चढ़ाना पड़ता है खून, कौरव और पांडवों की होती हैं पूजा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com